फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: फर्नीचर वर्कशॉप और लकड़ी के गोदाम में भीषण आग से लाखों का नुकसान, गाय जिंदा जली

Wed, 27 Aug 2025 01:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पड़ोसियों ने आग की सूचना दुकानदार जनार्दन को दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने सुबह नौ बजे तक आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसा रोड पर बुधवार अल सुबह चार बजे के करीब श्री कृष्णा फर्नीचर वर्कशॉप और लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में  ले लिया और वर्कशॉप व गोदाम में रखी लकड़ी, मशीनें और तैयार फर्नीचर को जलाकर राख कर दिया। हादसे में गोदाम में बंधी एक गाय की जलने से मौत हो गई, जबकि एक मोटरसाइकिल भी आग की भेंट चढ़ गई। 

विज्ञापन


पड़ोसियों ने आग की सूचना दुकानदार जनार्दन को दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने सुबह नौ बजे तक आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें