फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विवि और अस्पताल में लिफ्ट सुविधा का अभाव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रैंप से मरीज को लेकर जाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के एकमात्र श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय व उससे जुड़े अस्पताल में लिफ्ट जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव है। लिफ्ट की सुविधा न होने से मरीजों, शिक्षकों और छात्रों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिव्यांग बच्चों, बुजुर्ग मरीजों और उम्रदराज शिक्षकों के लिए सीढ़ियां चढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले दिव्यांग मरीजों और बच्चों को उनके परिजन व्हीलचेयर पर रैंप से लाने और ले जाने के लिए मजबूर हैं। संतुलन बिगड़ने पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। हाल ही में एक मरीज का व्हीलचेयर रैंप पर असंतुलित हो गया और वह नीचे गिर पड़ा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आयुष विश्वविद्यालय व अस्पताल में लिफ्ट न होना मरीजों, छात्रों और शिक्षकों के लिए समस्या है।
संतुलन बनाना पड़ता है मुश्किल : करनाल निवासी रिंकू ने बताया कि उनका बच्चा जन्मजात अपंगता से पीड़ित है और लंबे समय से यहां इलाज करा रहे हैं। हर बार व्हीलचेयर को रैंप से ऊपर चढ़ाना-उतारना जोखिम भरा होता है। उन्होंने कहा कि मरीजों व आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र लिफ्ट लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें