फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में कुवि की प्रांजल रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम वूमेन रिजर्वेशन बिल पर राजकीय स्तरीय पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें राज्य के विभिन्न कॉलेजों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, नरवाना आदि जिलों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से प्रांजल ने, द्वितीय स्थान करन, दयाल सिंह कॉलेज, करनाल एवं तृतीय पुरस्कार निर्मल, एसडी महिला महाविद्यालय, नरवाना एवं शुभम, मारकंडा नेशनल कॉलेज को प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में 13 टीमों ने विभिन्न जिलों से हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्राची अरोड़ा ने बताया कि यह विधेयक पारंपरिक बाधाओं और पूर्वाग्रहों को तोड़ते हुए महिलाओं को राजनीति क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम की सह संयोजिका मार्केटिंग विभाग की अध्यक्षा मंजू गुप्ता एवं सह संयोजक की भूमिका आई क्यूएसी अध्यक्ष डॉ. जवाहर लाल द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर एस एस काजल और प्रोफेसर कल्पना द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. प्राची अरोड़ा एवं प्रोफेसर मीनाक्षी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार ने भी अपने विचार महिला विधेयक पर सांझा किए। इस कार्यक्रम में मंजू गुप्ता, डॉ. अजय कुमार अरोड़ा, प्रो. कपिल, ईशान, अश्वनी और विनोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें