कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा 14 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित बीबीए प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर, एमटेक (सीएसई) तीसरे सेमेस्टर सीबीसीएस और नॉन सीबीसीएस, बीए एवं बीएससी पांचवें सेमेस्टर सीबीसीएस रिअपीयर और दिसंबर 2023 में आयोजित बीसीए तृतीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया गया है।
इसी के साथ ही एनईपी के तहत दिसंबर 2024 में आयोजित पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटेलिटी एंड इवेंट मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर, बीएफए पांचवें सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के प्रथम सेमेस्टर और बीएससी इंटीरियर डिजाइन के तीसरे सेमेस्टर और एनईपी के तहत मई 2023 में आयोजित बीए इतिहास में प्रमुख विषयों के साथ द्वितीय सेमेस्टर और दिसंबर 2023 में एनईपी के तहत बीएससी होम साइंस के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि एनईपी के तहत मई 2024 के एमटेक एप्लाइड जियोलॉजी के द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम भी घोषित किया गया है।