फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर कुटिक और सीआईसी ने की इंटर्नशिप कॉल की शुरुआत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते अति​थि सहित अन्य सदस्य। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी इन्क्यूबेशन केंद्र (कुटिक) और सामुदायिक इन्क्यूबेशन केंद्र (सीआईसी) यूआईईटी ने अपने इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप के माध्यम से इंटर्नशिप के लिए कॉल का शुभारंभ किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उद्योग-आधारित अनुभव, अनुभवात्मक सीख और स्टार्टअप के साथ काम करने का अवसर प्रदान करना है, ताकि विश्वविद्यालय में नवाचार और उद्यमिता का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जा सके।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि स्टार्टअप व नवाचार-आधारित इंटर्नशिप छात्रों की शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा को नई दिशा देती है। ऐसे अवसर न केवल छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि उनमें आलोचनात्मक चिंतन, समस्या-समाधान कौशल और उद्यमी मानसिकता भी विकसित करते हैं।
कुटिक उप-समन्वयक डॉ. विशाल अहलावत ने कहा कि स्टार्टअप से जुड़ी इंटर्नशिप छात्रों को बहुविषयक चुनौतियों से परिचित कराती है और उनमें नवाचार और उद्यमशील सोच का विकास करती है। सीआईसी यूआईईटी समन्वयक डॉ. प्रियंका जांगड़ा ने कहा कि नवाचार प्रकोष्ठों व इन्क्यूबेशन केंद्रों के बीच सहयोग से विश्वविद्यालय में अनुसंधान, नवाचार और व्यवसायीकरण की संस्कृति और अधिक मजबूत होती है। इस मौके पर प्रो. अश्विनी मित्तल, डॉ. रीता देवी, डॉ. जसविंदर संधू, डॉ. भंवर सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. रविंदर चौधरी, कंसल्टेंट रूपेश और मनोज शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

30 स्टार्टअप को प्रदान किया जा चुका है समर्थन
कुटिक समन्वयक लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने केंद्र की गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुटिक में फिनटेक, एग्रीटेक, मेडटेक, ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप को सहयोग मिल रहा है। अब तक कुल 30 स्टार्टअप (इन्क्यूबेशन एवं प्री-इन्क्यूबेशन) को समर्थन प्रदान किया जा चुका है। एनईपी-2020 के अनुरूप यह इंटर्नशिप कॉल प्रतिभाशाली मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं पर काम करने का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें