फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के एडवोकेट शुभांकर बवेजा कनाडा में बने बैरिस्टर एंड सॉलिसिटर

Sat, 04 Nov 2023 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कनाडा में कुरुक्षेत्र के रहने वाले एडवोकेट शुभांकर बवेजा बैरिस्टर एंड सॉलिसिटर बने हैं। कांग्रेस नेता एडवोकेट मधुसूदन बवेजा के पुत्र शुभांकर बवेजा ने बैरिस्टर एंड सॉलिसिटर की परीक्षा पास कर यह कामयाबी हासिल की। शुभांकर के बैरिस्टर एंड सॉलिसिटर बनने के बाद से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। शपथ ग्रहण क्रिसमस फेस्टिवल के बाद होगी।
विज्ञापन

शुभांकर बवेजा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में वर्ष 2013 से वकालत कर रहे थे। इसके बाद कोरोना काल में कनाडा में वकालत करने का मन बनाया और इसके लिए ऑनलाइन वकालत के पेपर पास किए और पीआर के लिए अपनी पत्नी के साथ अप्लाई किया। इनकी पत्नी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से एमटेक कंप्यूटर साइंस से गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। इनकी पत्नी अशिमा डावर बवेजा को कनाडा कंपनी से मैनेजर की पोस्ट के साथ पीआर मिली और दोनों मई 2022 को कनाडा चले गए। शुभांकर ने लॉ काउंसिल सदस्यता के लिए एग्जाम दिया और वीरवार को आए परिणाम में वे सफल घोषित हुए। शुभांकर बवेजा की शिक्षा डीएवी स्कूल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से की है।
शुभांकर बवेजा के पिता भी पेशे से वकील हैं और माता उद्योग विभाग में अधिकारी हैं। मधुसूदन बवेजा एक कांग्रेस नेता, समाजसेवी एवं कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। शुभांकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल अध्यापकों व विधि विभाग तथा वकालत के गुरु जन के साथ साथ अपने माता पिता व पत्नी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें