फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला हॉकी आयुवर्ग 17 में कुरुक्षेत्र ने मारी बाजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। राज्य स्तरीय स्कूली क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया, जिसका समापन बुधवार को हुआ। महिला हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले रोचक रहे, जिसमें विजेता रही खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसमें आयुवर्ग-14, 17 और 19 की खिलाड़ियों के बीच खेला गया। सहायक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि महिला हॉकी प्रतियोगिता के आयुवर्ग-14 के मुकाबलों में हिसार ने पहला स्थान हासिल किया और करनाल दूसरे स्थान पर तथा रोहतक की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयुवर्ग-17 में कुरुक्षेत्र की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया और हिसार दूसरे तथा रेवाड़ी तीसरे स्थान पर रहा जबकि आयुवर्ग-19 में हिसार की टीम पहले स्थान पर रही, रोहतक दूसरे तथा पानीपत तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने मैच से पहले खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा उन्हें खेल भावना से मैच में प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विजेता रही खिलाड़ियों निरंतर ऐसे ही मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास जारी रखने के लिए कहा। शारीरिक शिक्षा हरियाणा के महासचिव डीपीई जसबीर सिंह ने बताया कि विजेता रहने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के ट्रायल देंगे, जिसके बाद वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शाहाबाद श्यामसुंदर आहूजा, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल हरीश कुमार, शारीरिक शिक्षा कंवरपाल शर्मा, रविंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, दलविंदर सिंह संजय कुमार, सीमा, निवेदिता सहित अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें