ब्रह्मसरोवर पर पर्यटन को परेशानी हो रही है तो वहीं किसान भी परेशानी झेल रहे हैं। धान उठान में उम्मीद अनुसार तेजी नहीं आ पा रही है। सड़कों पर खुले आसमान के नीचे लाखों एमटी धान पड़ा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा कुरुक्षेत्र जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद से लेकर उठान तक के हालात उम्मीद अनुसार पटरी पर नहीं लौट पाए हैं। अभी भी अधिकतर अनाज मंडियां धान से अटी पड़ी है तो किसानों को धान डालने की जगह नहीं मिल पा रही है। धर्मनगरी में भी किसानों को सड़को पर जहां भी जगह दिखाई पड़ रही वहीं धान डालने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
यहां तक कि ब्रह्मसरोवर चारों ओर से अस्थाई अनाज मंडियों से घिरा हुआ है तो वीवीआईपी घाट भी बाहरी ओर से पूरी तरह धान से अटा हुआ है। यहां वीवीआईपी तो दूर आम आदमी का गुजरना भी घाट तक पहुंचना मुश्किल है। ब्रह्मसरोवर के बने इन हालात के चलते यहां पर्यटन को भी धक्का लग रहा है।
विज्ञापन
यहां आने वाले पर्यटकों को दिन-रात धूल के गुबारों का सामना करना पड़ता है तो वहीं वहीं चारों ओर सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रक व अन्य वाहन दौड़ते दिखाई पड़ रहे हैं। ब्रह्मसरोवर परिसर में घुसना तक पर्यटकों के लिए मुश्किल भरा हो चुका है तो ऐसे में पर्यटक यहां से किनारा करने लगे हैं।
पिछले सीजन में ही प्रशासन को करवा दिया था अवगत : सिंघल
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि ब्रह्मसरोवर के चारों ओर हर सीजन में मंडियां बना दी जाती है, जिससे पूरी तरह से यहां अव्यवस्था फैल जाती है तो पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले सीजन में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन इस बार फिर चारों ओर धान की मंडियां बनी हुई है।