फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिक्षा, शोध और नवाचार में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मजबूत पहचान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आधारशिला रखते देश के प्रथम राष्ट्रपति - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अपनी 69 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा में शिक्षा, शोध, संस्कृति और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। जनवरी 1957 में स्थापित हरियाणा का मदर विश्वविद्यालय आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है।
विज्ञापन

यह प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसे राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए++ ग्रेड प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि शिक्षण गुणवत्ता, शोध कार्य, आधारभूत संरचना और प्रशासनिक पारदर्शिता का प्रमाण है। विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति-2020 को सफलतापूर्वक लागू कर शिक्षा को कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। एनईपी के क्रियान्वयन में विश्वविद्यालय को प्लेटिनम अवाॅर्ड भी मिल चुका है।
शिक्षा के साथ-साथ विवि ने खेल और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। खेलों के क्षेत्र में विवि मौलाना अब्दुल कलाम आजाद माका ट्रॉफी दो बार प्राप्त कर देश के टॉप विवि में शामिल हो चुका है। विवि ने देश को खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाया। आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का केंद्र बन चुका है। संस्कृति के क्षेत्र में भी विवि की अलग पहचान है। राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव हरियाणवी संस्कृति को सहेजने का कार्य करता है। इसके साथ ही हरियाणा की पुरातन संस्कृति को दर्शाता धरोहर हरियाणा संग्रहालय है जिसमें रोजाना पर्यटक पहुंचते हैं। इसके साथ विवि में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 क्रांति संग्रहालय भी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में 3.80 लाख से अधिक पुस्तकों और 15 हजार 328 दुर्लभपांडुलिपियों, कंप्यूटर केंद्र के साथ एक समृद्ध जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय है। इसमें हजारों विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है। विश्वविद्यालय में 25 छात्रावास हैं जिनमें 11 लड़कों के, 13 लड़कियों के और एक विदेशी लड़कों के लिए है। इसके साथ एक स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, युनिवर्सिटी मार्केट, खेल मैदान, सभी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए करीब 700 क्वार्टर सहित अन्य सुविधाओं से सुसज्जित कुरुक्षेत्र विवि है जिसके कई कार्य अभी निर्माणाधीन हैं।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आधारशिला रखते देश के प्रथम राष्ट्रपति- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें