फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पहले क्लर्कों ने पीटा फिर युवकों ने मारा

Wed, 16 Jul 2014 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही मारपीट की घटनाएं शुरू हो गई। जो केयू परिसर में सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया जब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गीता सदन में लगाए स्पेशल फीस काउंटर पर कुछ युवकों ने लिपिक पर हमला कर दिया।

लिपिक पर हमला करने के बाद युवक फरार हो गए। घटना के समय दो क्लर्कों ने अंदर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी लिपिक को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। हालांकि लिपिकों पर एक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी है लेकिन इस बारे में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक छात्रा फीस काउंटर पर शुल्क जमा कराने आई थी। एमएससी ज्यूग्राफी की फीस जमा कराने के बाद उसने रोल नंबर देने को कहा तो वहां ड्यूटी दे रहे एक लिपिक ने उससे अभद्र भाषा में बात की।

युवती के साथ वहां आए एक युवक ने जब इस पर ऐतराज जताया तो लिपिक ने उससे भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा के साथ आए युवक के साथ लिपिकों ने मारपीट कर गालियां देकर भगा दिया।

इसके कुछ समय बाद जब लिपिक काउंटर के बाहर खडे़ थे तो वहां कुछ युवक आए और उन्होंने एक क्लर्क को दबोच लिया जबकि दो अंदर भाग गए।

इन युवकों ने लिपिक मनोज कुमार को जमकर पीटा और तेजधार हथियार से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद मनोज को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।

केयू सिक्योरिटी गार्ड नहीं था डयूटी पर

जिस समय यह घटना हुई, तो जिस सुरक्षाकर्मी की वहां ड्यूटी थी, वह वहां तैनात नहीं था। ड्यूटी से गायब रहना जैसे केयू सुरक्षा कर्मियों की आदत से बन गई है। जब भी यूनिवर्सिटी कैंपस में कोई अप्रिय घटना होती है तो सुरक्षाकर्मी आसपास भी दिखाई नहीं देते।

एजेंसी का सुरक्षाकर्मी था मौके पर
एजेंसी की ओर से केयू को उपलब्ध कराए सुरक्षाकर्मी (एक्स सर्विसमैन) मौके पर मौजूद था। उसने भी युवकों को रोकने की जहमत तक नहीं उठाई और हमलावर घटना को अंजाम देकर वहां से निकल गए।

छात्रा की है गलती : चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर

चीफ सिक्योरिटी आफिसर डॉ. डीएस संधू ने बताया कि एमएसी ज्यूग्राफी की छात्रा फीस जमा कराने के बाद रोल नंबर लिए बिना ही विभाग में चली गई थी।

जब उसे वहां से रोल नंबर लेने के लिए वापस भेजा तो वह बिना कतार में लगे ही रोल नंबर मांगने लगी। इस पर ड्यूटी दे रहे लिपिक ने उसे कतार में लगने की बात कही लेकिन साथ आए युवक ने कर्मियों से अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन


इसके बाद उनमें कहासुनी हो गई और कुछ देर बाद वह युवक वहां कुछ अन्य साथियों के साथ आया। यहां आते ही उन्होंने कर्मियों पर हमला बोल दिया। उन्हाेंने बताया कि पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें