कुरुक्षेत्र। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से आयोजित 39वें नॉर्थ सेंट्रल जोन की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उपविजेता बनने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवा व सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, उनकी टीम और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सांस्कृतिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
कुलपति ने कहा कि नॉर्थ सेंट्रल जोन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रथम सरकारी विश्वविद्यालय है जिसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि गैर-सरकारी विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने चेन्नई में आयोजित होने वाले 39वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए विवि के प्रतिभागी छात्र कलाकारों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने सभी को प्रोत्साहित किया