फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के बीच कड़ा मुकाबला, केयू ने 3-0 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू की टीम को 3-0 से मात देकर इंटर यूनिवर्सिटी ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। केयू खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि क्वार्टर फाइनल की विजेता रही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और एचपी यूनिवर्सिटी शिमला की टीमों ने भुनेश्वर में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

सोमवार को हुए दूसरे मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने एमबीपीएस यूनिवर्सिटी पटियाला को 3-0 से पराजित किया है। तीसरे मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने जीएनडीयू अमृतसर को 3-1 से मात दी। अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच एचपी यूनिवर्सिटी शिमला और एलपीयू फगवाड़ा के बीच हुआ, जिसमें एचपी यूनिवर्सिटी शिमला की टीम ने एलपीयू फगवाड़ा को 3-1 से टक्कर दी। दोनों टीमों के बीच हुए पहले राउंड में एचपी यूनिवर्सिटी शिमला की टीम ने 25 स्कोर बनाया, जबकि एलपीयू की टीम 19 पर रही। दूसरे राउंड में एचपी यूनिवर्सिटी का 25 और एलपीयू का 22, तीसरे राउंड में एचपी यूनिवर्सिटी का 23 और एलपीयू का 25 स्कोर रहा। अंतिम राउंड में एचपी यूनिवर्सिटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 का स्कोर बनाया और एलपीयू की टीम 21 पर रही। प्रतियोगिता में शाम के सत्र में आर्य कॉलेज पानीपत के प्रिंसिपल और केयू स्पोर्ट्स काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें