फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो का निपटारा करने पर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा कुरुक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विंडो का निपटारा करने पर कुरुक्षेत्र प्रदेश में प्रथम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सीएम विंडो की शिकायतों का समाधान करने पर कुरुक्षेत्र प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। कुरुक्षेत्र ने 72.54 स्कोर हासिल किया है। कुरुक्षेत्र का पुरानी शिकायतों का निपटारा करने के लिए अंडरटेकर स्कोर 20, एक्शन टेकन स्कोर 12.79, ओवर डयूज स्कोर 12.75, डिस्पोज स्कोर 27 का रहा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के अधिकारियों,कर्मचारियों और सीएम विंडो के लिए गैर सरकारी सदस्यों के प्रयासों से जल्द से जल्द और अधिक से अधिक शिकायतों का निपटारा किया गया। इन सभी के प्रयासों से कुरुक्षेत्र सीएम विंडो की शिकायतों का समाधान करने में प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि राइट टू सर्विस आरटीएस में कुरुक्षेत्र ने 9.7 आरटीएस स्कोर हासिल किया है। इस स्कोर के साथ कुरुक्षेत्र चौथे स्थान पर रहा। आरटीएस पर 87 हजार 133 शिकायत दर्ज की गई, इसमें से 84 हजार 948 का समाधान आरटीएस समय अवधि के अंदर किया गया और केवल 686 शिकायत ही आरटीएस समय अवधि के बाद की पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें