कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते कोच सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल (पुरुष) टीम ने सत्र 2025-26 की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देशभर की प्रमुख विश्वविद्यालय टीमों ने भाग लिया।
कड़े मुकाबलों के बीच विवि की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) चैंपियनशिप 2025-26 में विजेता रह चुकी थी जिसके बाद खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया स्तर पर भी प्रतिभा साबित की।
टीम कप्तान आदित्य राणा के नेतृत्व में अंकुश, अमित रांता, रजनीश सिंह, रितिक, विशाल व मनजीत सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और निर्णायक मुकाबलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खिलाड़ियों की एकजुटता और निरंतर मेहनत टीम की सफलता का प्रमुख आधार रही। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल टीम का इतिहास भी गौरवशाली रहा है। पिछले लगभग 20 वर्षों से टीम नॉर्थ जोन प्रतियोगिताओं में लगातार विजेता बनती रही है।
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते कोच सदस्य। स्वयं