फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंवलजीत बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ट्रॉफी हासिल करने के दौरान उत्साहित होती कंवलजीत। संवाद - फोटो : jyodian news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में खेलकूद परिषद की ओर से 41वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका समापन और पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि दयानंद महिला महाविद्यालय आर्य शिक्षा समिति पूर्व प्राचार्या व सचिव डॉ. विजेश्वरी शर्मा रहीं।
विज्ञापन

खेलकूद परिषद संयोजिका डॉ. सुमन राजन ने बताया कि सत्र 2025-26 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान बीए तृतीय वर्ष की कंवलजीत ने हासिल किया। उन्हें स्वर्गीय महिमा देवी पुरस्कार के अंतर्गत 1100 रुपये की राशि भी दी गई। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की 4×100 मीटर रिले दौड़ में काजल, खुशबू, प्रेरणा और कंवलजीत की टीम प्रथम रही। स्लो साइक्लिंग में महक प्रथम, कनिष्का द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं।
बोरा दौड़ में अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर और 400 मीटर दौड़ में कंवलजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। 4×400 मीटर रिले में भी काजल, खुशबू, प्रेरणा और कंवलजीत की टीम विजेता बनी। उन्होंने वार्षिक खेल उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें