फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने कुरुक्षेत्र के राघव सहरावत, बधाई देने वालों का लगा तांता

Mon, 11 Dec 2023 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

उनकी नियुक्ति पर परिजनों में खुशी है। इसके अलावा उनके माता-पिता को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने कुरुक्षेत्र के राघव सहरावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना अकादमी देहरादून में रविवार को 343 युवा लेफ्टिनेंट के रूप में सेना में शामिल किए गए हैं। इनमें हरियाणा के कुरुक्षेत्र के राघव सहरावत भी शामिल है। राघव के पिता डॉ. रामनिवास आर्य कॉलेज पानीपत में संस्कृत के एसोसिएट प्रोफेसर हैं जबकि मां डॉ. संतोष शाहाबाद मारकंडा गर्ल्स कॉलेज में ललित कला विभाग की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। राघव ने अपनी दसवीं की परीक्षा मिलेनियम स्कूल और बारहवीं की परीक्षा गुरुकुल कुरुक्षेत्र से उत्तीर्ण की थी।

विज्ञापन


इसके बाद राघव ने 2019 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की और एनडीए पूना से नवंबर 2022 तक अपना प्रशिक्षण पूरा किया। इसके बाद उन्होंने आईएमए देहरादून में एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद रविवार को आयोजित परेड में उनको लेफ्टिनेंट की उपाधि प्रदान की गई। उनको मैकेनॉईज्ड इनफेंट्री में प्रथम नियुक्ति मिली है।

राघव का सेक्टर पांच में उनके आवास पर धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. जगदीश गुप्ता प्राचार्य आर्य कॉलेज पानीपत, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. जगमेन्द्र, डॉ. रणपाल कुलपति चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जीन्द, डॉ. राजेश, एसएचओ कुलदीप सिंह, डॉ. सुभाष, डॉ. संदीप कंदवाल उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें