फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र छात्र-छात्राओं को बनाएगा तकनीक में दक्ष

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैनोररमा एवं विज्ञान केंद्र में नए प्रयोग सीखते आईटीआई के छात्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब तक केवल एक पर्यटन स्थल के रूप में चर्चित कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र अब विद्यार्थियों के लिए तकनीकी कौशल बढ़ाने का मंच बनेगा। पहली बार यहां इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक प्रयोगों और तकनीकी दक्षता से सीधे तौर पर जोड़ना है।
विज्ञापन


इस अनूठी पहल के तहत उमरी स्थित आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के 17 विद्यार्थियों का पहला बैच विज्ञान केंद्र में इंटर्नशिप कर चुका है। विद्यार्थियों ने इसके तहत विज्ञान केंद्र की कार्यप्रणाली, तकनीकी मॉडल्स के संचालन और नई तकनीकों के व्यावहारिक प्रयोग को नजदीक से समझा। अब तक यह केंद्र सिर्फ आम पर्यटकों को विज्ञान मॉडल्स दिखाने तक सीमित था लेकिन अब इसे एक इंटरएक्टिव और प्रशिक्षण आधारित केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इंटर्नशिप के दौरान छात्र मॉडल्स की मरम्मत, संचालन, और डिजाइनिंग जैसी प्रक्रियाओं में भाग लेंगे। साथ ही उन्हें केंद्र में लगे हाईटेक उपकरणों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केंद्र की टीम विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर एनर्जी जैसे आधुनिक विषयों पर प्रायोगिक जानकारी देगी। यह कार्यक्रम न केवल तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार के लिए भी बेहतर तरीके से तैयार करेगा। इसके तहत एक बैच खत्म होने के बाद दूसरे बैच के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन



निखरेगा तकनीक कौशल : सुरेश सोनी
समन्वयक सुरेश सोनी ने बताया कि आने वाले समय में जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों को खेल-खेल में विज्ञान की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को भी सरलता से समझ सकें। इससे न केवल उनकी शैक्षणिक समझ बढ़ेगी बल्कि तकनीकी कौशल भी निखरेगा।

कुरुक्षेत्र। पैनोररमा एवं विज्ञान केंद्र में नए प्रयोग सीखते आईटीआई के छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें