फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में जुटे डॉक्टर हरिओम को पद्मश्री, परिवार में खुशी की लहर

Fri, 26 Jan 2024 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

डॉ. हरिओम ने पद्म श्री पुरस्कार के लिए अपने नाम की घोषणा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रियों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
डॉ हरिओम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती मॉडल के राज्य समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ हरिओम को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। जिससे उनके परिवार में व पूरे कुरुक्षेत्र में खुशी की लहर है। डॉ हरिओम पिछले कई वर्षों से राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती के मॉडल को बढ़ावा देने में लगे हैं।

विज्ञापन


वह हर आम किसान तक प्राकृतिक खेती की पहुंच के लिए जुटे हैं। जैसे ही आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से पद्मश्री के लिए उनके नाम की घोषणा की गई तो न केवल परिवार बल्कि पूरे कुरुक्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। यही नहीं प्राकृतिक खेती के आधार बने गुरुकुल कुरुक्षेत्र में भी खुशी की लहर है तो वहीं डॉक्टर हरिओम को देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डॉक्टर हरिओम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अंतर्गत स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्रमुख वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत रह चुके हैं, उन्होंने कैथल कुरुक्षेत्र के अलावा भी कई जगह अपनी सेवाएं दी है और सेवानिवृत्ति के बाद पिछले कई वर्षों से आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती मॉडल को बढ़ावा देने में लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें