फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Lok Sabha Election Results 2024: नवीन जिंदल हुए पीछे, कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी 4335 मतों से आगे

Tue, 04 Jun 2024 11:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र

सार

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आगे हैं और भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Lok Sabha Election Results 2024: हरियाणा की 10 लोकसभा और एक उपचुनाव सीट के लिए मतों की गिनती जारी है। पूरे प्रदेश में कुल 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। यहां हम आपको हरियाणा के कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र सीट पर 30 उम्मीदवार मैदान में
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के नवीन जिंदल और आम आदमी पार्टी से डॉ. सुशील गुप्ता समेत 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। विपक्षी गठबंधन से आप के डॉ. सुशील गुप्ता और इनेलो से अभय चौटाला के बीच टक्कर बताई जा रही है। लेकिन अब तक आए रूझानों में सुशील गुप्ता आगे हैं वहीं नवीन जिंदल दूसरे और अभय चौटाला तीसरे नंबर पर हैं। 

कुरुक्षेत्र सीट से कौन आगे और कौन पीछे
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता को 41198 वोट मिले हैं वहीं भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल को 36863 वोट मिले हैं जो सुशील गुप्ता से 4335 मतों से पीछे चल रहे हैं। जबकि भारतीय राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से अभय सिंह चौटाला को 6563 वोट मिले हैं। जो 34635 वोटों से पीछे हैं। 154 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें