48 कोस के 30 नए तीर्थों को चिन्हित किया गया है, जिनमें 13 कुरुक्षेत्र, 10 कैथल, एक जींद व छह करनाल जिले के तीर्थ शामिल हैं। इन तीर्थों को बाकायदा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सूची में शामिल किया गया है। अब इन सभी 30 नए तीर्थों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
30 नए तीर्थों में थानेसर के श्री कालेश्वर तीर्थ, बद्रपच्चन तीर्थ (ननद-भौजी तीर्थ), कुबेर तीर्थ, राम तीर्थ (प्राची तीर्थ), खेड़ी मारकंडा का सरस्वती घाट, अभिमन्युपुर अमीन के सोम तीर्थ (शाशमली तीर्थ), अंबा तीर्थ, कौशिकी तीर्थ (मानशी गंगा), बारवा के नरसिम्हा तीर्थ, बारना के बारनावती तीर्थ (बन तीर्थ), हथीरा के माता बाला सुंदरी तीर्थ, घराड़सी के विष्णुपाद गरुड़ा तीर्थ, भैंसी माजरा के यम कुंड, कैथल जिले सिंगरौली के वर्णेश्वर तीर्थ, संगरोली-सकरा रोड गांव ढेरुडू की सीमा पर स्थित पंचतीर्थ, सलीमपुर मदुद के च्वाण ऋषि तीर्थ (चूल्हा तीर्थ), जजनपुर जमदग्नि तीर्थ, बंदराना के विंदुसार तीर्थ (विंदया तीर्थ), जदभारत तीर्थ, चंदलाना के अमर हार्ड तीर्थ (दंगाली तीर्थ), मटोर श्री तीर्थ, बालु के बालाखलिया तीर्थ (शोभरी तीर्थ), पाई के धर्मकुंड, जींद जिले के धातर्थ के मलिकेश्वर तीर्थ, करनाल जिले रायसन के ययाती तीर्थ, डेरा सोडापुर, बरास के अरोग्या तीर्थ, सोंकारा के गणेश कुंडी/धुंधदिराज तीर्थ, अलावला के शाकुंभरी देवी तीर्थ, करसा दोद के कुलतारण तीर्थ, बरास के मनोजव तीर्थ (मनोकामना तीर्थ) को चिन्हित करके केडीबी के तीर्थों की सूची में शामिल किया गया है।