फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइको किलर दुल्हन की कहानी: पति को मार संदूक में बंद कर देती थी लाश... दो साल में तीन शादियां; ऐसे करती संपर्क

Sat, 28 Dec 2024 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र

सार

दो पतियों की हत्या करने वाली साइको किलर दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की हत्या का खुलासा भी कर दिया है। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी का कंकाल संदूक में मिला था।
विज्ञापन
Psycho Killer Dulhan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है। सीआईए ने एक साइको दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो अपने पति की हत्या कर उनका शव बेड और संदूक में छिपाकर फरार हो जाती थी। 
विज्ञापन


आरोपी महिला हिमाचली देवी उर्फ ज्योति (47) निवासी जालंधर पंजाब ने सात महीने पहले शाहाबाद में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी नराता राम की हत्या कर फरार हो गई थी। नराता राम का कंकाल संदूक से बरामद हुआ था।

थाना शाहाबाद में तीन जून को दर्ज शिकायत में राकेश कुमार निवासी जलुबी जिला अंबाला ने बताया था कि उसके पिता रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त थे। उसके पिता ने सेवानिवृत्त होने के बाद दूसरी शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद उसकी दूसरी पत्नी छोड़कर चली गई थी। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद उसके पिता एक अन्य महिला के साथ शाहाबाद की अमर कॉलोनी में रहने लगे थे। बाद में उसके पिता अचानक लापता हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वह सात दिसंबर को अपने पिता के मकान में बाइक लेने गया तो अंदर से बदबू आ रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान कमरे के अंदर चारपाई के नीचे लोहे के संदूक से उसके पिता का कंकाल बरामद हुआ था। कपड़ों से उसने अपने पिता की पहचान की थी। 

 

पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए-दो ने मामले की जांच करते हुए नराता राम पत्नी आरोपी हिमाचली देवी को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से उसके पति समेत दो मोबाइल बरामद किए। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।

अखबार में विज्ञापन देखकर करती थी संपर्क
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी महिला ने नराता राम का अखबार में शादी का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। बाद में उसने नराता राम से शादी कर ली थी। वारदात के वक्त आरोपी महिला ने अपने पति को शराब में नशीली गोलियों की ओवरडोज देकर उसे लोहे के संदूक में बंद करके पंजाब भाग गई थी। आरोपी महिला नराता राम का मोबाइल साथ ले गई थी और गूगल-पे के माध्यम से करीब तीन लाख रुपये की खरीदारी की थी।
 

तलाकशुदा और अधेड़ को बनाती थी निशाना
निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि आरोपी महिला तलाकशुदा और अधेड़ लोगों को निशाना बनाती थी। उनको शराब में अलप्रेक्स की गोलियां देकर उनकी हत्या करके फरार हो जाती थी। इससे पूर्व आरोपी ने पंजाब में कुलवंत खत्री की हत्या को अंजाम दिया था। इसी तरह उसने आजमगढ़ यूपी में भी शादी के बाद पति की हत्या का प्रयास किया था। आरोपी इस तरीके से ही वारदात करती थी।
विज्ञापन

पारिवारिक झगड़े ने बनाया साइको किलर
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी हिमाचली देवी को पारिवारिक झगड़े ने साइको किलर बना दिया। आरोपी के पिता तहसीलदार थे। माता-पिता के तलाक और भाई की मौत के बाद आरोपी ने अपना घर छोड़ दिया था। उसके बाद आरोपी अधेड़ लोगों से शादी करके उनकी हत्या कर देती थी। करीब दो साल के अंदर उसने अपने दो पतियों की हत्या तो तीसरे की हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी के कब्जे से शादी का एग्रीमेंट भी बरामद हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें