फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, नाती का पता लेने बेटी के ससुराल पौत्र के साथ जा रहे थे

Sun, 03 Dec 2023 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

दंपती नाती का पता लेने बेटी के ससुराल पौत्र के साथ जा रहे थे। टक्कर लगते ही बाइक कार के नीचे घुस गई। चालक की मौके पर मौत हो गई। पत्नी ने अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। पौत्र को रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बाबैन रोड पर मरचहेड़ी गांव नजदीक के निकट कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक कार के नीचे घुस गई। इस हादसे में बाइक चालक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व पौत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाते समय महिला ने भी दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त सतपाल सिंह (57) और शीला देवी (55) निवासी छपरा के रूप में हुई। वे अपनी बेटी के ससुराल नाती से मिलने जा रहे थे। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


थाना सदर में दर्ज शिकायत में प्रदीप कुमार निवासी छपरा ने बताया कि उसके भांजे मनमीत निवासी कसेरला का कुछ दिन पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। रविवार सुबह उसके पिता सतपाल सिंह, मां शीला देवी और बेटा मयंक और भांजे मनमीत का पता लेने बाइक पर उसके गांव जा रहे थे।

वह भी उनके पीछे अपनी बाइक पर आ रहा था। करीब 11 बजे उसके पिता मरचहेड़ी गांव की तरफ पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे तो कौलापुर गांव की तरफ से आए कार चालक ने गलत साइड में उसके पिता की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक कार के नीचे घुस गई।
विज्ञापन


हादसे में उसके पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसने तुरंत बाइक रोककर अपनी मां व बच्चे को संभाला तथा राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस में उपचार के लिए भेज दिया, मगर बीच रास्ते में उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने कार चालक शुभम निवासी बांगडो के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

सतपाल की बस अड्डे पर थी मिठाई की दुकान
हादसे में जख्मी हुए बच्चे मयंक को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मयंक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। दंपती की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सतपाल सिंह गांव के बस अड्डे पर हलवाई की दुकान करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें