फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू ने एमटेक में रिक्त सीटों पर मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के एमटेक सहित अन्य प्रोगांस में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 17 अक्तूबर से किए जा सकेंगे। इच्छुक आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट या आईयूएमएस एडमिशन पोर्टल पर जाकर दाखिले के लिए ऑनलाइन कर सकता है।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर निर्धारित है। दाखिले प्राप्त करने वालों की सूची 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लगाई जाएगी। शुल्क दो नवंबर तक लेट फीस 500 रुपये के साथ जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका नाम या तो किसी भी सूची में नहीं आया है या सूची में शामिल हुए हैं, लेकिन अपनी बकाया राशि जमा करने में विफल रहे हैं, उन्हें प्रवेश पोर्टल पर जाकर 100रुपये के शुल्क का भुगतान करके अपनी ऑनलाइन उपस्थिति 20 अक्टूबर से 26 अक्तूबर के बीच दर्ज करवाकर इस ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

इन विभागों में होंगे दाखिले
केयू के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के एमटेक इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीमिनयरिंग, पर्यावरण स्टडीज के एमटेक एनर्जी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के एमटेक माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशनस के एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा यूआईईटी के बायोटेक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, एमटेक इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, थर्मल इंजीनियरिंग, एमटेक डिफेंस टेक्नालाजी तथा अर्थशास्त्र विभाग के एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स के प्रोग्राम्स में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अक्टूबर से आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें