फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि ने कई कोर्सों में दाखिले के लिए जारी की दूसरी मेधा सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से वीरवार को एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी सांख्यिकी, एमएससी फिजिक्स, एमकॉम, एमएससी जियोलॉजी, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमएससी कंप्यूटर साइंस (साफ्टवेयर), एमए इतिहास, एलएलएम (एसएफएस) सहित कई अन्य प्रोग्राम व पीजी डिप्लोमा में दाखिले के लिए दूसरी मेधा सूची जारी की गई।
एमए अंग्रेजी की ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए दूसरी मेरिट 82 प्वाइंट से 76 तक, हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी की 74 प्वाइंट से 70 प्वाइंट, एससी कैटेगरी की 64, डीएससी की 69 से 64, बीसीए की 64 से 58, बीसीबी की 62 प्वाइंट, एआइसी ईडब्ल्यूएस 63 से 62 तथा हरियाणा जनरल कैटेगरी ईडब्ल्यूएस की मेरिट 58 से 52 प्वाइंट पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महा सिंह पूनिया ने बताया कि एमए अर्थशास्त्र की ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी के लिए दूसरी मेरिट 52 प्वाइंट से 48 तक, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 46 प्वाइंट से 24 प्वाइंट, तथा हरियाणा बीसीए की मेरिट 22 प्वाइंट पर समाप्त हुई। एमएससी सांख्यिकी की ऑल इंडिया कैटेगरी की मेरिट 79.62 प्वाइंट, से 75.65, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 81.96 से 75.14 तथा बीसीबी की 67.01 प्वाइंट तक मेरिट पहुंची है। एमएससी फिजिक्स की ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए मेरिट 52 प्वाइंट से 44 तक, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 44 प्वाइंट से 38 प्वाइंट, हरियाणा जनरल कैटेगरी ईडब्ल्यूएस 36, बीसीए 36 से 34 प्वाइंट, बीसीबी 36 मेरिट प्वाइंट, ओएससी की 37 से 36 मेरिट प्वाइंट पर समाप्त हुई।

एमकाम की ऑल इंडिया कैटेगरी की दूसरी सूची 52 पर पहुंची
प्रो. महा सिंह पूनिया ने बताया कि एमकाम की ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए दूसरी मेरिट 60 प्वाइंट से 52 तक, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 52 प्वाइंट से 46 प्वाइंट पर समाप्त हुई। एमएससी जियोलॉजी की ऑल इंडिया कैटेगरी की मेरिट 68 से 66 प्वाइंट तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी की मेरिट 40 प्वाइंट तक पहुंची। एमए हिंदी की ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए मेरिट 38 प्वाइंट, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 38 प्वाइंट से 30 प्वाइंट तथा ओएससी की मेरिट 30 प्वाइंट पर समाप्त हुई। एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम की ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए दूसरी मेरिट 60 से 46, हरियाणा जनरल कैटेगरी 46 से 42, बीसीए की 40 से 36, बीसीबी की 40 से 38 तथा ओएससी की मेरिट 42 से 40 प्वाइंट पर समाप्त हुई।
एमए इतिहास की ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए 70 से 64, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 64 से 58, एससी कैटेगरी 58 से 57, डीएससी 54 से 50, बीसीए की 46, बीसीबी की 38 से 30 प्वाइंट पर मेरिट समाप्त हुई। एलएलएम (एसएफएस) प्रोग्राम के लिए ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए दूसरी मेरिट 82 से 70, हरियाणा जनरल कैटेगरी 70 से 66, ओएससी की मेरिट 65 से 62 प्वाइंट, बीसीए की 64 से 40, बीसीबी की 62 से 58 तथा ईएसएम की 56 प्वाइंट पर मेरिट समाप्त हुई। एमएससी इलेक्ट्राॅनिक्स साइंस प्रोग्राम की ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए 69.3 से 67.76, हरियाणा जनरल कैटेगरी की 67.26 से 57.91 प्वाइंट पर मेरिट समाप्त हुई।
विज्ञापन



अंतिम वर्ष सेमेस्टर परीक्षा अभी घोषित नहीं

प्रो. पूनिया ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की अंतिम वर्ष सेमेस्टर परीक्षा अभी घोषित नहीं हुई है, उन्हें एक अंडरटेकिंग प्रस्तुत करनी होगी कि वे निर्धारित तिथि तक अंतिम वर्ष सेमेस्टर परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करेंगे, अन्यथा उनका अंतिम प्रवेश प्रारंभ से ही रद्द कर दिया जाएगा। कोई शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। यदि अभ्यर्थियों द्वारा दी गई कोई सूचना गलत, मिथ्या, अपूर्ण या संशोधित पाई जाती है, तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा और उसके द्वारा भुगतान की गई सभी फीस और अन्य बकाया राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें