फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान 31 तक कराएं फसल बीमा : डॉ. कर्मचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खरीफ सीजन के अंतर्गत आने वाली फसलों का बीमा किसान 31 जुलाई तक अपने बैंक में जाकर करवा सकते हैं और जो किसान फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते, वह अंतिम तिथि से एक सप्ताह पहले अपने बैंक में लिखित में सूचित करेंगे। अन्यथा बैंक द्वारा स्वत: ही बीमा काट लिया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंंद ने यह जानकारी देते हुए बैक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय पर किसान की फसल का बीमा काटे और निश्चित समय में उसको पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक किसानों से सभी जमीन से संबंधित दस्तावेज बीमा कम्पनी के पोर्टल पर भी अपलोड करें। इस मौके पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी, नीतू रॉय. एलडीएम. मलकीत सिंह, सांख्यिकी सहायक संदीप कुमार, गुलाब सिंह, गर्व बठला, पंकज कुमार तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें