फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू ने जारी किए नियमित व दूरस्थ शिक्षा के परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मई 2026 में आयोजित विभिन्न नियमित पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। मार्च 2026 में हुए दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई/डीडीई) के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम भी जारी हुए हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक अंकेश्वर प्रकाश ने जारी परिणामों की जानकारी दी। इनमें एमएससी (जूलॉजी), एमएससी (फॉरेंसिक साइंस), एमए (इतिहास) के विभिन्न सेमेस्टरों के परिणाम शामिल हैं। बी.वोक. (बीएफएसआई) तथा बीटेक (इंस्ट्रूमेंटेशन) के परिणाम भी घोषित हुए हैं। सीडीओई/डीडीई के तहत एमकॉम, एमए (राजनीति विज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता, अंग्रेजी) के नतीजे भी आए हैं। इसके अतिरिक्त बीए, एमबीए, बीकॉम, बीबीए के विभिन्न सेमेस्टरों के परिणाम भी जारी किए गए हैं। सर्टिफिकेट इन जर्मन और सर्टिफिकेट इन फ्रेंच (ऑनलाइन) पाठ्यक्रमों के परिणाम भी घोषित हुए हैं। संवाद
विज्ञापन




केयू के इंस्ट्रूमेंटेश विभाग का बदलेगा नाम
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग का नाम बदलकर अब इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग किया जाएगा। यह निर्णय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद की अनुशंसा पर लिया गया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर पहचान मिलेगी। साथ ही, उन्हें रोजगार के अधिक अवसर भी प्राप्त होंगे। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने इंडिया टुडे बेस्ट कॉलेजेज रैंकिंग-2026 में विभाग के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। प्रो. सचदेवा ने विभागाध्यक्ष प्रो. अवनीश वर्मा, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सराहा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार आधारित कार्य संस्कृति का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें