फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पंजाब यूनिवर्सिटी को मात देकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टेनिस टीम नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश कर चुकी है। राजेंद्र कॉलेज बठिंडा में आयोजित चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने शनिवार को पंजाब विश्वविद्यालय को हरा दिया। केयू का रविवार को एमडीयू रोहतक के साथ मुकाबला होगा।
विज्ञापन

साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने खेलो इंडिया गेम के लिए भी क्वालीफाई किया है। विश्वविद्यालय के खेल विभाग के निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ हुए मुकाबले में केयू के टेनिस खिलाड़ी चिराग ने पहले राउंड में 9-3 से, दूसरे राउंड में करण ने 9-2 के स्कोर से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को मात दी। हालांकि तीसरे राउंड में केयू के खिलाड़ी रोहन और करण की जोड़ी 7-10 से हार गई। चौथे राउंड में फिर करण ने बढ़त बनाते हुए 9-4 के स्कोर से पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी को मात दी लेकिन अंतिम राउंड में फिर रोहन को 9-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने इस मुकाबले के बाद सेमीफाइनल मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया है। खेल निदेशक ने बताया कि रविवार को एमडीयू रोहतक की टीम के साथ केयू की टीम का मुकाबला होगा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कोच अशोक चौहान और प्रबंधक डॉ. भूपेंद्र तंबर को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें