फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू का भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान से करार

विज्ञापन
केयू और भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान दिल्ली के बीच हुए एमओयू को दिखाते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदे - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग और भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान दिल्ली (पैफी) के बीच सोमवार को समझौता हुआ है। इस एमओयू के अंतर्गत दोनोें एक साथ मिलकर सेमिनार, लेक्चर्स तथा विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य भारत में खेल संस्कृति का निर्माण करने की दृष्टि से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित जमीनी स्तर पर शारीरिक शिक्षा और खेल को बढ़ावा देना है। भविष्य में भारत को एक खेल राष्ट्र के रूप में बढ़ावा देना, प्रोजेक्ट करना और उच्च गुणवत्ता वाले खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए विशेष फिटनेस प्रशिक्षकों का विकास करने साथ विशिष्ट एथलीटों, खिलाड़ियों को वैज्ञानिक सहायता प्रदान करना इस समझौते का उद्देश्य है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हमारे देश के शीर्ष नेतृत्व की वजह से ही खेलों में आज केयू के खिलाड़ी देश ही नहीं, विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने लिए संकल्पबद्ध है। केयू ने कई अर्जुन अवार्डी देश को दिए हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी पर दूसरे स्थान पर रहा है और खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

पैफी की तरफ से डॉ. पीयूष जैन सेक्रेटरी व डॉ. अजय बंसल हॉकी के द्रोणाचार्य अवार्डी और केयू की ओर से कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद मलिक ने हस्ताक्षर किए। प्रो. अरविंद मलिक ने बताया कि पैफी के साथ जुड़ने से विद्यार्थियों को जॉब प्लेसमेंट से भी फायदा होगा। पैफी भारत में शारीरिक शिक्षा तथा खेलों को बढ़ावा देने के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. सुनील ढींगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें