कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने शुक्रवार को 13 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित बीलिब और सूचना विज्ञान, एमबीए प्रथम सेमेस्टर एसएफएस (आईयूएमएस) एनईपी, एमबीए तृतीय सेमेस्टर (आईयूएमएस) एनईपी, बीएससी फैशन डिजाइनिंग और टेक्सटाइल डिजाइनर प्रथम सेमेस्टर (रि-अपीयर) के परिणाम घोषित किए गए हैं।
इसी के साथ एमएससी (रसायन विज्ञान) तृतीय सेमेस्टर (आईयूएमएस) फ्रेश, एमए (योग) प्रथम सेमेस्टर, बीवोक डिप्लोमा फैशन टेक प्रथम सेमेस्टर (रि-अपीयर), बीवोक डिप्लोमा फैशन टेक प्रथम सेमेस्टर (पूर्ण), एमए (इतिहास) प्रथम सेमेस्टर नॉन-सीबीसीएस (रि-अपीयर), एमए (राजनीति विज्ञान) तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस (अंतिम), एमए (राजनीति विज्ञान) तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस (रि-अपीयर), एमएसडब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर (नया) सीबीसीएस तथा एमए (इतिहास) प्रथम सेमेस्टर एनईपी (नया) के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।