फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि ने घोषित किए 12 परीक्षाओं के परिणाम

Fri, 28 Mar 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा की ओर से 12 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित पीजी डिप्लोमा इन आर्काइव्स एंड रिकॉर्ड मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर, एमएससी (अर्थशास्त्र) ऑनर्स नौवां सेमेस्टर, एमबीए प्रथम (रि-अपीयर), एमएससी (बायो-टेक) (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) नौवां सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसी के साथ एमबीए प्रथम सेमेस्टर (रिअपीयर), बीए तृतीय सेमेस्टर (एनईपी), बीएससी तीसरा सेमेस्टर (एनईपी), एमएससी (कंप्यूटर साइंस) सॉफ्टवेयर (सीबीसीएस) तीसरा सेमेस्टर तथा एमएससी (कंप्यूटर साइंस) सॉफ्टवेयर (नॉन-सीबीसीएस) तीसरा सेमेस्टर, बिजनेस इकोनॉमिक्स प्रथम सेमेस्टर (एनईपी), एमटेक (एप्लाइड जियोलॉजी) द्वितीय सेमेस्टर तथा एमटेक चतुर्थ सेमेस्टर इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम के परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन




नौ शोधार्थी पीएचडी की उपाधि के पात्र घोषित
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने शोध समिति और परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर नौ शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि पीएचडी डिग्री के लिए पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में फाइन आर्ट्स से राजेश कुमार, फिलॉस्फी से प्रियंका, जूलॉजी से अरुणा यादव, केमिस्ट्री से सिमरन, रचना व मनप्रीत कौर, एप्लाइड जियोफिजिक्स से हर्ष कुमार, फिजिक्स से हरप्रीत सिंह व लोक प्रशासन से जसविंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें