कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा की ओर से शनिवार को 11 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित एमएससी (कंप्यूटर साइंस) सॉफ्टवेयर प्रथम सेमेस्टर (एनईपी), बीवोक टेक्सटाइल और फैशन डिजाइनिंग तृतीय सेमेस्टर और बीवोक फैशन टेक्नोलॉजी के परिणाम घोषित किए गए हैं।
इसी के साथ एमए (अर्थशास्त्र) प्रथम (रि-अपीयर), एमए (अर्थशास्त्र) तृतीय सेमेस्टर, फैशन अपीयरेंस डिजाइनिंग स्नातक सातवें सेमेस्टर, एमए (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) तृतीय सेमेस्टर (फ्रेश रि-अपीयर) नॉन-सीबीसीएस,. वोकेशनल डिप्लोमा (खाद्य विज्ञान और गुणवत्ता नियंत्रण) प्रथम सेमेस्टर (रिअपीयर) दिसंबर, एमएड प्रथम सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), एमए (सार्वजनिक प्रशासन) प्रथम सेमेस्टर (एनईपी) तथा बीएएलएलबी (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं।