फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू ने फिर बढ़ाई पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले की आवेदन तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) ने पीजी डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के दाखिला शेड्यूल में एक बार फिर फेरबदल किया है। अब दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि अब आवेदक पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (हिंदी/अंग्रेजी/पंजाबी), बुद्धिस्ट स्टडीज, गाइडेंस, काउंसलिंग एवं मनोचिकित्सा, एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, उर्दू, योग और अप्लाइड फिलोसोफी, रीजनिंग व सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच, जर्मन, पंजाबी, कम्युनिकेशन स्किल्स, उर्दू, भगवद गीता व योगा में ऑनलाइन दाखिले के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. बब्बर ने बताया कि इसके लिए चयनित विद्यार्थियों की प्रथम मेरिट लिस्ट 9 नवंबर को लगाई जाएगी। 11 नवंबर तक फीस जमा करानी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 16 नवंबर को व फीस 18 नवंबर तक, तीसरी मेरिट लिस्ट 23 नवंबर को तथा फीस 25 नवंबर तक जमा करानी होगी। दाखिले के लिए अंतिम लिस्ट 1 दिसंबर को लगाई जाएगी। फीस 3 दिसंबर तक जमा करानी होगी। विद्यार्थी दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें