कुुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में होने वाले दाखिले के लिए कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने बुधवार को यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ब्लाक के कमेटी रूम में केयूके एडमिशनस डाट इन वेबसाइट का शुभारंभ किया। कुलपति ने कहा कि प्रदेश में पहली बार कॉमन प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले होने जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को कला, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट फैकल्टी के 15 पाठ्यक्रमों के दाखिले की जिम्मेवारी दी गई है। प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी बुधवार से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल पर लाग इन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि केयू का उद्देश्य हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर सेवाएं देना है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। आईटी सैल के इंचार्ज प्रो. सुनील ढींगड़ा ने बताया कि कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल केयूके एडमिशनस डाट इन पर विद्यार्थी आनलाइन दाखिले के तहत आज से अपना आवेदन भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन के लिए विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी घर बैठकर ही आनलाइन फार्म भर सकते हैं तथा विद्यार्थी को फार्म भरने की कंफर्मशेन भी साथ के साथ प्राप्त हो जाएगी। विद्यार्थी सभी विश्वविद्यालयों के 15 पाठ्यक्रमों के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देशभर के विद्यार्थी अपने घर बैठकर सातों विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकें इसके लिए आनलाईन दाखिला प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस वेब पोर्टल की खूबी यह है कि विद्यार्थी जैसे ही इस पर आवेदन करेंगे उसी समय एडमिशन फार्म स्वीकार होने का कंफर्मेशन आवेदकों को मोबाइल पर एसएमएस द्वारा प्राप्त हो जाएगा। उन्होंनेे बताया कि दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। मौके पर केयू के कुलसचिव डॉ प्रवीण सैनी, डीन परीक्षा प्रो सीआर ड्रोलिया, आईटी सैल के इंचार्ज प्रो सुनील ढीगड़ा, प्रो राकेश कुमार, प्रो तेजेंद्र शर्मा, वित्त अधिकारी डॉ हरजीत सिंह, रवि थापा आदि मौजूद थे।
इन पाठ्यक्रमों के लिए कर सकेंगे वेब पोर्टल पर आवेदन
एमकाम, एमए अर्थशास्त्र, एमबीए दो वर्षीय, एमएसडब्ल्यू, एमए ज नसंचार, एमसी जनसंचार एवं पत्रकारिता, एलएलएम, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोकक प्रशासन, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल, एमपीएड, एमपीईएस, एमए मनोविज्ञान में आवेदन कर सकेंगे।
केयू के साइंस व अन्य पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर होगा आवेदन
केयू के प्रवक्ता के अनुसार विश्वविद्यालय के साइंस व अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अन्य विश्वविद्यालयों के एडमिशन वेब पोर्टल पर लाग इन कर सकते हैं। गौरतलब है कि कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को आर्ट्स, कॉमर्स व मैनेजमेंट सहित सभी नॉन साईस कोर्स की जिम्मेवारी व एमडीयू रोहतक को साइंस पाठ्यक्रमों में दाखिले की जिम्मेवारी दी गई है। साइंस के पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी एमडीयू रोहतक डाट एसी डाट इन पर लाग इन कर सकते हैं।