शाहाबाद। कार्यभार संभालने पर बीडीपीओ का स्वागत करते सरपंच। विज्ञप्ति
शाहबाद। जिला परिषद के डिप्टी सीईओ कृष्ण लाल ने शनिवार को बीडीपीओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरपंचों ने उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीपीओ कृष्ण लाल ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की पंचायतों से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। सरपंच गांवों के विकास की रीढ़ हैं और उनका सम्मान और सहयोग करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पंचायत प्रतिनिधि को कार्यालय स्तर पर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने पारदर्शिता, समयबद्ध काम और संवाद के जरिए विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। बीडीपीओ ने सरपंचों से अपील की कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में चल रही योजनाओं की निगरानी रखें और जरूरत होने पर सीधे संपर्क करें। इस मौके पर इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कुलविंदर सिंह ढकाला, सरपंच गुरबख्श सिंह (गांव सुलखनी), सरपंच सुखविंदर सिंह (शरीफगढ़), सरपंच जोरावर सिंह (मछरोली), सरपंच मिंटू (रामनगर), सरपंच मोती (झरौली खुर्द), सरपंच सतीश कुमार (सभालखी), सरपंच जैंटी (बिजडपुर) आदि मौजूद रहे।