फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सक्षम रंगा को मिला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का अवार्ड

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान कोच दिनेश और तरुण। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। क्रिकेट अकादमी नरकातारी रोड के खेल मैदान में समर कैंप अंडर 12 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कोच तरुण शर्मा ने बताया कि हाल ही आयोजित समर कैंप अंडर 12 प्रतियोगिता में भीम टीम ने अर्जुन टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सक्षम रंगा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज देवानंद, सर्वश्रेष्ठ फील्डर शिवा सैनी तथा सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए देवांश सांगवान को पुरस्कृत किया गया। वहीं इन मैचों में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट फाइटर तथा टीमों के मेंटर रहे गौतम, मनीष, तेजस खंगर तथा अमित सहित सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एवं क्रिकेट खेल के विशेषज्ञ डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अपने खेल में निखार के लिए अपनी स्किल में सुधार करना होगा। आईपीएल जैसे आधुनिक खेल में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। इसलिए युवा खिलाड़ियों को अपने बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं क्षेत्र रक्षण के साथ-साथ अपने फिटनेस स्तर में विशिष्टता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही नरकातारी रोड स्थित क्रिकेट अकादमी तथा मोहन नगर की केसीए अकादमी के बीच अंडर 12 के खिलाड़ियों के लिए त्रिकोणीय शृंखला आयोजित होगी, इसके साथ ही भविष्य में दोनों अकादमी की क्रिकेट टीमों को जिले से बाहर भी प्रतियोगिताओं में खेलने का सुनहरा अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें