फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जीवन में सफलता के लिए ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक डॉ. वीरेंद्र

Tue, 05 Aug 2025 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के एलुमनी ने अपने क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू कर मुकाम हासिल किया है। उनके अनुभव मीडिया संस्थान के छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। जीवन में सफलता के लिए ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। युवाओं में कौशल विकास कर ही उन्हें रोजगार युक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह विचार कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय नूतन छात्र अभिनंदन समारोह के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान हवन और पौधरोपण किया गया जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के माध्यम से विकास की अपार संभावनाएं हैं। संस्थान के छह पूर्व विद्यार्थियों ने अपने स्टार्ट-अप से साबित कर दिया है कि संस्थान और विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों की पूर्ति बखूबी कर रहा है।

अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में कुवि का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां के छात्र अपनी मेहनत के बल पर नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। कुवि डॉ. आंबेडकर केंद्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि छात्रों में संस्कार एवं राष्ट्रीय भावना का समावेश होना जरूरी है। डीन फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट प्रो. नीलम ढांडा ने कहा कि हवन यज्ञ से सत्र की शुरुआत कर मीडिया संस्थान ने छात्रों में नए संस्कार व ऊर्जा भरने का सफल प्रयास किया है। निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने प्रदर्शनी के बारे में विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बाक्स
संस्थान के एलुमनी उद्यमी छात्रों को किया सम्मानित
मीडिया संस्थान में नूतन छात्र अभिनंदन समारोह के उद्घाटन अवसर पर विभाग के जिन छात्रों ने एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से रोजगार के नवीन अवसर दूसरे छात्रों के लिए उपलब्ध करवाएं हैं, उन्हें सम्मानित किया गया है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पूर्व छात्रों में हरसिमरन सिंह, दीपक श्योरान, मोहित, ज्योतशिखा, मनीष शर्मा और रविंद्र बेनीवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें