फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि वाणिज्य विभाग के 20 छात्रों ने उत्तीर्ण की यूजीसी-नेट परीक्षा

Tue, 05 Aug 2025 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के 20 छात्रों (एमकॉम) ने जून 2025 में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण, विद्यार्थियों की कठिन मेहनत एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह सफलता न केवल विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर नरवाल ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत, लगन तथा शिक्षकों की ओर से दिए गए मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विभाग की उस दृष्टि को सशक्त करती है जिसमें भविष्य के शिक्षक, शोधकर्ता तैयार किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि सत्र 2021-2023 से उत्तीर्ण छात्रों में वर्षा, मनीषा देवी और स्वाति (पुत्री बलकार सिंह) शामिल हैं। सत्र 2022-2024 से सफल छात्रों में सोनिया (पुत्री सावर सिंह), राहुल, सुनीता रानी, प्रीति कुमारी (पुत्री सुभाष चंद), मधु शर्मा, कोमल (पुत्री महेंदर सिंह), ऋतु (पुत्री नरेश) और मंजिल रानी शामिल हैं। वहीं सत्र 2023-2025 से साहिल सैनी, संजना, प्रीति (पुत्री बिजेन्दर), खुशी (पुत्री इंदरजीत कुमार), खुशी (पुत्री नरेंद्र), लक्षिता (पुत्री प्रवीन सिंह), रेनू बाला, रक्षा भाटिया और सत्र 2024-2026 से तुषार शर्मा शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें