कुरुक्षेत्र। ढांड रोड स्थित श्री राधा रमण बिहारी मंदिर विवेकानंद काॅलोनी में निर्जला एकादशी पर सर्वकल्याण की भावना से पूजन होगा। खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर के मुख्य व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छबील लगाकर जनसेवा की जाएगी।
पुजारी पंडित राजेश कौशिक ने बताया कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला रहकर व्रत रखा जाता है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। भीम को छोड़कर सभी पांडव वर्ष की सभी एकादशियों का व्रत करते थे, लेकिन भीमसेन के लिए बिना भोजन रहना बहुत मुश्किल था। इसलिए वह एकादशी का व्रत नहीं रख सकते थे। महर्षि वेदव्यास जी की सलाह पर भीम ने इस व्रत को रखा था। निर्जला एकादशी पर दान, जप और तप का विशेष महत्व है। संवाद