फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य बनने के बाद रेखा रानी पहुंची झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकार द्वारा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार झांसा गांव पहुंचीं रेखा रानी को ग्रामीणों और सफाई कर्मचारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों और सफाई कर्मचारियों ने कहा कि रेखा रानी लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही हैं। उनकी नियुक्ति से सफाई कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के समाधान की नई उम्मीद जगी है। रेखा रानी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए आयोग के माध्यम से प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सम्मान व हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें