फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केवट ने कराई श्रीराम और मां सीता को गंगा पार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते श्री जय भारत रामलीला ड्रामाटिक क्लब। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयभारत रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से बुधवार रात्रि राम-केवट संवाद, केवट की ओर से राम-लक्ष्मण-सीता को गंगा पार कराना और भरत मिलाप आदि प्रसंग बहुत ही शानदार दृश्यों व संवादों के साथ दर्शाए गए।
विज्ञापन

डॉ. अनुराग कौशल और राहुल जोशी ने श्री राम आरती में हिस्सा लिया। डायरेक्टर सुनील भटनागर जेई ने अन्य सदस्यों के साथ दोनों अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किया। मंच पर वनवासियों के वस्त्र धारण करके राम, लक्ष्मण व सीता वन की ओर प्रस्थान करते हैं। उनके पीछे-पीछे अयोध्यावासी भी चलते हैं। अयोध्या की सीमा समाप्त होने के बाद तीनों निषादराज गुह के राज्य में प्रवेश करते हैं। वन की बात सुनकर निषादराज अयोध्या पर आक्रमण करने की बात करते हैं लेकिन राम उन्हें समझाते हैं। इसके बाद केवट राम-लक्ष्मण-सीता को गंगा पार कराते हैं। रामलीला के मंच पर छोटे-छोटे बच्चों को लोरी दी गई। मंच का संचालन वीरेंद्र शर्मा ने किया।
डायरेक्टर सुनील भटनागर ने केवट, सुरेश कश्यप ने केवट के सहयोगी, दर्शन भटनागर ने राम, राजकुमार शर्मा ने लक्ष्मण, नीरज कश्यप ने सीता, गुलशन ने कैकेई, पवन सगवाल ने निषादराज गुह, मन्नी ने भरत, राकेश ने शत्रुघ्न और जगदीश मधोक ने कैकेयी राजा का अभिनय किया। रामलीला मंच पर संरक्षक यशपाल शर्मा, प्रधान अजय कश्यप, सचिव सुनील भटनागर सिल्लू, स्टेज सचिव वीरेंद्र शर्मा बंटी,जयप्रकाश, सुरेंद्र अरोड़ा आदि शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते श्री जय भारत रामलीला ड्रामाटिक क्लब। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें