कुरुक्षेत्र। कश्यप समाज धर्मशाला का 43वां स्थापना वर्ष एवं वार्षिक सम्मान समारोह 24 जून को कश्यप राजपूत धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रदेश स्तरीय इस समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंग।
सभा के प्रधान ओमपाल कश्यप,आयोजन समिति के प्रधान राजबीर कश्यप व संरक्षक देशराज कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिछले कई वर्षों से कश्यप समाज की प्रदेश स्तरीय धर्मशाला कुरुक्षेत्र का स्थापना वर्ष व सम्मान समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें समाज के होनहार बच्चों को सम्मानित किया जाता है। इस बार भी 150 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों व विभिन्न क्षेत्रों में आगे निकले समाज के अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में थानेसर विधायक सुभाष सुधा, शाहाबाद से जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकरण काला, गुहला से जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह, कुरुक्षेत्र जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला मौजूद रहेंगे।