फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली निगम 2021 तक आवेदन करने वाले 1413 किसानों को देगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार के ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके तहत किसानों को डिमांड भेजकर कागजी कार्रवाई पूरी करने को कहा जा रहा है
विज्ञापन


राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गांव भटेड़ी व अरनेचा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2019 से लेकर 2021 तक जिन किसानों ने नया ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए आवेदन राशि जमा करवाई थी। उन्हें डिमांड नोटिस भेजे जा रहे हैं। पिहोवा हलके से लगभग 14 13 किसानों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। जिसमें 703 ग्रामीण बिजली कार्यालय 447 शहरी कार्यालय और 263 आवेदन इस्माईलाबाद कार्यालय में प्राप्त हुए थे। बिजली विभाग इन सभी आवेदकों को डिमांड नोटिस भेजकर सिक्योरिटी राशि जमा करवाने के निर्देश दे रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा पानी मेरी विरासत मुख्यमंत्री मनोहर लाल की देन है। पानी को बचाने के लिए इन किसानों को माइक्रो इरिगेशन सिस्टम भी लगवाना होगा। जिसके बाद इन्हें कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव के एक किलोमीटर की परिधि में स्थित डेरों में बिजली की 24 घंटे की लाइन पहुंचाने के लिए भी घोषणा की है। उन्होंने गांव अरनैचा में बस स्टॉप बनाने के लिए ढाई लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर उनके साथ सरपंच राम लाल, पूर्व सरपंच राजा राम, महेंद्र गुर्जर, महावीर प्रजापति, सोमनाथ सरपंच,सतीश भटेडी, शीशन रुआ, जेपी मेहला, सुखबीर कलसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें