फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कश्मीरी चूड़ियां, अनारकली, पन्ना हरी और शरारा सूट बना महिलाओं की पहली पसंद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के एक शो रूम पर प्रद​र्शित किया गया अनारकली सूट। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सावन शुरू होते ही तीज पर्व की तैयारी तेज हो गई हैं। बाजार में हरियाली का रंग छाया हुआ है। महिलाओं और युवतियों की भीड़ चूड़ियों व सूटों की दुकानों पर दिख रही है। इस बार तीज फैशन में कश्मीरी चूड़ियां सबसे बड़ा चलन बनकर उभरी हैं। पन्ना हरी, चिकनकारी, अनारकली और शरारा सूट भी महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। युवतियां व महिलाएं सजने-संवरने की तैयारियों में उत्साहित नजर आ रही हैं। रेलवे रोड पर स्थित श्याम बेंगलस की संचालक महक थोरी ने बताया कि इस बार हरे रंग की कश्मीरी चूड़ियों की सबसे ज्यादा मांग है। उनका भंडार जल्दी खत्म हो गया है और पीछे से आ भी नहीं रहा है। इस सावन में कश्मीरी चूड़ियों की खनक और हरे डिजाइनर सूटों की चमक बाजार में अलग ही रौनक बिखेरेगी।
विज्ञापन



खूब पसंद आ रही कश्मीरी चूड़ियां
कश्मीरी चूड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। ये सामान्य चूड़ियों की तुलना में बेहद पतली, हल्की और चमकदार रंगों में तैयार की जाती हैं। हर दो-तीन चूड़ियों के बाद लगा सुनहरे रंग का मेटल कड़ा इन्हें रॉयल लुक देता है। जब ये चूड़ियां हाथों में सजती हैं और झूला झूलते समय उनकी मधुर खनक गूंजती है तो पूरा सावन जैसे संगीत से भर उठता है।


ग्रीन थीम वाले सूट भी आकर्षण का केंद्र बने
चूड़ियां ही नहीं, बल्कि इस बार तीज फैशन में ग्रीन थीम वाले सूट भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। एमराल्ड ग्रीन अनारकली, ग्रीन चिकनकारी सूट, शरारा सेट, पलाज़ो सूट और स्ट्रेट-कट सूट की मांग लगातार बढ़ रही है। इन सूटों पर की गई जरी, गोटा-पट्टी, फ्लोरल प्रिंट, सीक्विन और एम्ब्रॉयडरी इन्हें पारंपरिक होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी बना रही है।
विज्ञापन



एलिगेंट लुक के लिए प्रिंटेड ए-लाइन ग्रीन सूट पहने : निजाम
फैंशन डिजायनर निजाम ने कहते हैं कि अगर कोई युवती सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती है तो प्रिंटेड ए-लाइन ग्रीन सूट पहन सकती है। यह युवतियों को सबसे अलग लुक देगा। रॉयल लुक के लिए अनारकली सूट और ट्रेडिशनल अंदाज के लिए चिकनकारी सूट सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बॉटल ग्रीन रंग के फ्लोरल प्रिंट वाले सूट और हल्के नेट या ऑर्गेंजा दुपट्टे का संयोजन तीज के मौके पर महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।


तीज पर ग्रीन सूटों के साथ पारंपरिक फैशन
डिजाइनर निजाम के अनुसार, तीज पर पारंपरिक रंगों और आधुनिक कट्स का फैशन है। ग्रीन सूटों के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, बिंदी, पोटली बैग, जूती और कश्मीरी चूड़ियां रॉयल व आकर्षक दिखती हैं। इस बार कम आभूषण और अधिक सुंदरता का चलन है, जिसमें कश्मीरी चूड़ियां अहम सहायक सामग्री हैं।


ग्राहक पहले से ही कश्मीरी चूड़ियां करवा रहे बुकिंग : संदीप चौहान
पुराने बाजार में चूड़ी विक्रेता संदीप चौहान बताते हैं कि हर साल तीज पर चूड़ियों की बिक्री बढ़ती है, लेकिन इस बार कश्मीरी चूड़ियों की मांग सबसे ज्यादा है। खासकर हरे रंग की चूड़ियां आते ही बिक जाती हैं। इनकी कीमत करीब 400 रुपये से शुरू होकर डिजाइन के अनुसार बढ़ती है। कई ग्राहक पहले से ही बुकिंग भी करवा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। शहर के एक शो रूम पर प्रदर्शित किया गया अनारकली सूट। संवाद- फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। शहर के एक शो रूम पर प्रदर्शित किया गया अनारकली सूट। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें