कुरुक्षेत्र। निपुण हरियाणा मिशन के तहत हरियापुर की पाठशाला का निरीक्षक करने पहुंची टीम। संवाद
कुरुक्षेत्र। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरियापुर में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत संचालित एफएलएन के माध्यम से मल्टीग्रेड टीचिंग के अनुभव को परखने के लिए निरीक्षण टीम विद्यालय पहुंची।
टीम में अंतरराष्ट्रीय टीम से केन्या से आए शिक्षा विशेषज्ञ बेंजामिन पाइपर बीएमजीएफ के साथ राष्ट्रीय टीम से अनुष्तप नायक, तुषार पुंडीर, सुनील कुशवाहा, ऊषा सोलंकी, राज्य टीम डॉ. प्रमोद कुमार स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर और जिला टीम के महावीर आत्रेय एफएलएन कोऑर्डिनेटर और जयगोपाल एलएलएफ शामिल रहे। विद्यालय पहुंचने पर मुख्य शिक्षक आनंद कुमार व शिक्षिका शशि बाला ने अभिनंदन किया। टीम ने कक्षों का अवलोकन और पढ़ाई की गतिविधियों का निरीक्षण किया। शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं की टीम की ओर से सराहना की गई। एबीआरसी मोनिका शर्मा, वीरेंद्र सिंह, नरेश कुमार व तरसेम पाल ने सहयोगी की भूमिका निभाई।