फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भी दर्ज है कैंडी बाबा की ठगी का कारनामा

विज्ञापन
बाबा राजेश उर्फ कैंडी। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
लोगों के पैसे को दोगुना करने की महाठगी को लेकर चर्चा में आया गांव शरीफगढ़ में स्थित डेरा वड़भाग सिंह का बाबा राजेश उर्फ कैंडी के खिलाफ पंजाब में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। यही नहीं, बाबा व इसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ-साथ अवैध असलहा रखने की भी एफआईआर दर्ज है। आज हरियाणा के साथ-साथ पंजाब पुलिस भी इस बाबा की तलाश में है, लेकिन फिलहाल ढोंगी बाबा का सुराग नहीं लग रहा।
विज्ञापन

32 बोर की पिस्तौल, 11 कारतूस के साथ हुई थी गिरफ्तारी
तंत्र विद्या के नाम पर जादूगरी कर लोगों को ठगने वाले कैंडी बाबा 32 बोर की पिस्तौल, 11 कारतूसों और मैजिक बॉक्स के साथ भी पंजाब में गिरफ्तार हो चुका है। मोहली के सेक्टर-68 के चंद्र अग्रवाल ने लालडू पुलिस को शिकायत दी थी कि ढोंगी बाबा राजेश उर्फ कैंडी ने उसके साथ पैसा दोगुना करने के चक्कर में धोखाधड़ी की है। इसी तरह चंडीगढ़ के प्रोग्रेसिव सोसायटी सेक्टर-50 के गुरप्रीत सिंह ने भी राजेश उर्फ कैंडी के खिलाफ ठगी की शिकयत दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने रेड मारकर बाबा व इसके साथियों को नकदी, 32 बोर की पिस्तौल, 11 कारतूस व जादुई ट्रिक दिखाने वाले बॉक्स के साथ गिरफ्तार करके इनके खिलाफ धारा 406, 420 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया था।
बंद अंधेरे कमरे में नोटों की बरसात का झांसा दे की लूट
लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाला बाबा राजेश उर्फ कैंडी बंद अंधेरे कमरे में मोमबत्तियां जलाकर पैसों की बरसात करने का झांसा देता था। ऐसा ही एक खेल इस बाबा ने कृष्ण कुमार निवासी अमरगढ़ गावड़ी के साथ खेला है। बाबा ने कृष्ण कुमार का हाथ देखकर उसकी समस्या दूर करने का दम भरा। पहले 10 रुपये के 140 रुपये बनाए और फिर 50 लाख रुपये मंगवाकर नोटों की बरसात करने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार बाबा ने उसे अंधेरे कमरे में बुलाकर मोमबत्तियां जलाकर नोटों की बरसात की और नोट एकत्रित करने को कहा, जोकि बाद में मात्र 9 लाख 17 हजार निकले। बाद में बाबा ने कृष्ण से ही 40 लाख रुपये मंगवाए और करोड़ों की बरसात करने का झांसा दिया, लेकिन इसके बाद न कोई बरसात और न कोई बाबा नजर आया। जोकि कृष्ण ने 90 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा पंजाब में दर्ज कराया।
विज्ञापन

बाबा के कमरे को छोड़ पूरा डेरा था सीसीटीवी की कैद
गांव शरीफगढ़ में स्थित बाबा वड़भाग सिंह का पूरा डेरा सीसीटीवी कैमरों की कैद में था, लेकिन ढोंगी बाबा के कमरे में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, जिससे स्पष्ट है कि बाबा अपने कमरे में धोखाधड़ी का बड़ा काम करता था और वहीं से सभी आने वालों पर नजर रखता था और फिर आने वाले श्रद्धालु के वेष से अनुमान लगाकर लूटने की साजिश रचता था।
बाबा ने रखे हुए थे निजी सुरक्षा कर्मी
ढोंगी बाबा के पास लूट की आमदनी इतनी बढ़ गई थी कि उसने अपने प्राइवेट गार्ड रख लिए थे। एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुरक्षा कर्मी बाउंसरों जैसे थे और जो हर समय बाबा के आस-पास दिखाई देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें