फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता 17 ब्लॉकों में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के 17 ब्लॉकों में सांसद खेल स्पर्धा के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 10 मई को होगा। इस आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के जिला खेल अधिकारियों के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर जगह तय करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह जानकारी उपायुक्त मुुकुल कुमार ने दी।
उन्होंने अपने कार्यालय में शुक्रवार को सांसद खेल स्पर्धा की तैयारी के लिए स्पर्धा के आयोजकों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल स्पर्धा को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों को आयोजकों के साथ मिलकर साझे प्रयास करने होंगे। सभी तैयारियां समय रहते पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 15 मई को पुरुषोत्तमपुरा बाग से सुबह 6 बजे शुरू होने वाली मैराथन के लिए एंबुलेंस के प्रबंध किए जाएंगे। मैराथन का समापन द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा, इसलिए पुरुषोत्तमपुरा बाग और द्रोणाचार्य स्टेडियम और कार्यक्रम स्थलों पर सफाई की व्यवस्था नगर परिषद की तरफ से की जाएगी। इस स्पर्धा में आने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के ठहरने व खाने की व्यवस्था आयोजकों की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन

इस स्पर्धा में 15 से लेकर 18 मई तक कुश्ती और कबड्डी महिला व पुरुष वर्ग के मैच सुबह और शाम को होंगे। यह सभी मैच द्रोणाचार्य स्टेडियम में ही होंगे। मैराथन के लिए एक हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। खिलाड़ियों का 13 मई तक पंजीकरण किया जाएगा और सबको चेस्ट नंबर भी जारी कर दिया जाएगा। मैराथन में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ सतबीर कुंडू, नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, बीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, जिला खेल अधिकारी रामनिवास आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें