फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वुशू प्रतियोगिता में ज्योतिसर टीम ओवरऑल चैंपियन

Mon, 25 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वुशू प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियो के साथ कोच व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित 19 वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। प्रतियोगिता में थानेसर ब्लॉक के गांव ज्योतिसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया। लाडवा ब्लॉक की डेरू माजरा खेल नर्सरी की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि इस्माईलाबाद ब्लॉक की स्टील मैन टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिला वुशू संघ के महासचिव संतोष पासवान ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सब जूनियर लड़कों के 21 किलो भार वर्ग में जसप्रीत ने स्वर्ण, गगन ने रजत और विहान ने कांस्य पदक जीता। 24 किलो वर्ग में आरव ने स्वर्ण, तनुज ने रजत और वंश ने कांस्य पदक हासिल किया। 27 किलो वर्ग में गौतम, 30 किलो वर्ग में अनुभव, 33 किलो वर्ग में योगेश, 36 किलो वर्ग में सुखचैन, 39 किलो वर्ग में दीपांशु और 45 किलो वर्ग में वंश ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका वर्ग में 21 किलो भार वर्ग में राम, 24 किलो में मरियम, 27 किलो में कृतिका और 36 किलो वर्ग में आरुषि ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

जूनियर वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में मयंक, 48 किलो वर्ग में आर्मीन्दर, 52 किलो वर्ग में शशि और 56 किलो वर्ग में दीपांशु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। जूनियर बालिका वर्ग में 45 किलो में सिमरन और 48 किलो वर्ग में उपाष्णा ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी महेंद्र कुमार और श्याम बच्चन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आशीष मेहला, गौरव कुमार, अमनदीप सिंह, प्रेम ठाकुर, जॉनी, विनोद कुमार और रवि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें