फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाॅ. भीमराव आंबेडकर 20वीं शताब्दी के श्रेष्ठ चिंतकों में से एक : प्रो. सचदेवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आंबेडकर जयंती कुवि कुलपति व अन्य अ​धिकारी ने किए डॉ आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर् - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विवि प्रशासन ने आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर 20वीं शताब्दी के महानतम चिंतकों में से एक थे। वे एक ओजस्वी लेखक, प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानताओं के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों को जागरूक एवं संगठित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने महात्मा बुद्ध, कबीर, संत रविदास और महात्मा ज्योतिबा फुले की समतावादी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने का कार्य किया।

कुरुक्षेत्र। आंबेडकर जयंती कुवि कुलपति व अन्य अधिकारी ने किए डॉ आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें