चोरों ने काठगढ़ रोड पर स्थित एक दुकान के दरवाजे तोड़कर सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में इस्माईलाबाद निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसकी काठगढ़ रोड पर सरकारी स्कूल के निकट दीक्षा जरनल स्टोर की दुकान है। रविवार की रात्रि चोर उसकी दुकान की तीसरी मंजिल से दरवाजे तोड़कर घुस आए। उन्होंने दुकान में रखे सोने के जेवर, चांदी के सिक्के व अन्य सामान चोरी कर लिया है। जब वह सुबह आया तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और तीसरी मंजिल का दरवाजा टूटा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।