जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित 21 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ 18 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6738 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।
अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 124037 में से 116473 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि इस जिले में अब तक 7185 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 6738 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 106 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 341 एक्टिव केस है।